{"_id":"65bfd58c7bdb3b47ba09dabc","slug":"female-gangster-carrying-a-reward-of-rs-20000-caught-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-109315-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 20 हजार की इनामिया महिला गैंगस्टर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 20 हजार की इनामिया महिला गैंगस्टर को दबोचा
Sun, 04 Feb 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
- धनघटा क्षेत्र के छपरा मगर्वी की निवासी
वर्ष 2023 में धनघटा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की थी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली पुलिस ने रविवार को धनघटा पुलिस ने छापा मारकर मड़हाजोत से गैंगस्टर में निरूद्व 20 हजार रुपये की इनामिया महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक महिला गैंगस्टर मायके पहुंची थी। जहां से सूचना मिलने पर गिरफ्तार किया गया है।
एसओ महुली इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि धनघटा पुलिस ने वर्ष 2023 में छपरा मगर्वी निवासी राशिदा खातून पत्नी मोहम्मद लैश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। जिसकी विवेचना उनके स्तर से की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिला कि महिला गैंगस्टर राशिदा खातून क्षेत्र के मड़हाजोत मायके पहुंची है। जिसके बाद गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेज दिया गया है। राशिदा खातून का आपराधिक इतिहास भी रहा है। एसपी की तरफ से 20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।