{"_id":"683de64a6605d8ffdb033068","slug":"fault-in-power-substation-rectified-power-supply-restored-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-133561-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विद्युत उपकेंद्र की खराबी दूर, आपूर्ति हुई बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विद्युत उपकेंद्र की खराबी दूर, आपूर्ति हुई बहाल
Mon, 02 Jun 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र में स्थित विद्युत उपकेंद्र चौराकला परिसर में पिछले दिनों उगी घास साफ करने के लिए ट्रैक्टर द्वारा जुताई की जा रही थी।
इस दौरान विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी। जुताई के दौरान कल्टीवेटर से 11 केवी की केबल कट गया। केबल कटने की जानकारी उस समय हुई जब विद्युत आपूर्ति शुरू की गई। बाद में विद्युत कर्मियों के अथक प्रयास से उपकेंद्र पर आई खराबी को दूर किया।
विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता रविन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि परिसर में घास की साफ-सफाई करने के लिए कोई मजदूर तैयार नहीं हो रहे थे। इस लिए घास को खत्म करने के लिए ट्रैक्टर से परिसर में जोताई कराई जा रही थी। इसी बीच केंद्र का एक फ्यूज खराब हो गया। जिसकी जानकारी मिलने पर फ्यूज व केबल को ठीक करवा दिया गया। चौराकला विद्युत उपकेंद्र पर तैनात ऑपरेटर अजय कुमार ने बताया कि कुछ घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद थी, लेकिन खराबी ठीक होने के बाद विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बहाल कर दी गई है।