{"_id":"64adb5663ac2a0ccc000168a","slug":"father-killed-in-road-accident-son-injured-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-190-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में बाप की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में बाप की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
- धनघटा-मुखलिसपुर मार्ग पर प्रजापतिपुर के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के प्रजापति पुर गांव के पास सोमवार देर रात हुए हादसे में घायल बाइक सवार युवक की मंगलवार को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। जबकि घायल बेटे का उपचार चल रहा है।
हैंसर बाजार निवासी 33 वर्षीय बबलू पुत्र रामदयाल अपने 10 वर्षीय बेटे अंकित के साथ बाइक से सोमवार देर रात तामेश्वरनाथ से घर लौट रहे थे। प्रजापति पुर गांव के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्राली से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में बाप-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। अगल-बगल के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह मेडिकल कॉलेज में पिता बबलू की मौत हो गई। अंकित का इलाज चल रहा है। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।