{"_id":"6a0e0011ea701e6c90091494","slug":"father-asked-for-water-daughter-consumed-poisonous-substance-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150833-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पिता ने मांगा पानी, बेटी ने खा लिया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पिता ने मांगा पानी, बेटी ने खा लिया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के रामपुरमध्य निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार को पिता से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रामपुरमध्य निवासी रामानंद ने मंगलवार की सुबह अपनी बेटी पुष्पा से पीने के लिए पानी मांगा। पुष्पा ने पानी देने से इनकार किया। इस पर रामानंद ने पुष्पा की पिटाई शुरू कर दी। पड़ोस के लोगों ने बीच-बचाव किए। इसके बाद भी रामानंद ने बेटी को मारने-पीटने की कोशिश की तो लोगों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। करीब 2 घंटे बाद मामला कुछ शांत हो गया।
इस बीच पुष्पा घर में गई और घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुष्पा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।