{"_id":"673e263c4f5cb141d40983a0","slug":"father-and-son-sowing-wheat-attacked-with-sword-serious-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-124130-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गेहूं की बुवाई कर रहे बाप-बेटे पर तलवार से हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गेहूं की बुवाई कर रहे बाप-बेटे पर तलवार से हमला, गंभीर
Wed, 20 Nov 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के सिंगरामऊ गांव में गेहूं की बुवाई कर रहे बाप-बेटे को आरोपी ने रोका। विवाद बढ़ने पर दोनों पर तलवार से हमला कर दिया। जिसमें बाप-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक के विरुद्ध नामजद केस दर्ज किया है।
सिंगरामऊ गांव निवासी मन्नू देवी का आरोप है कि 18 नवंबर को पति बालकृष्ण तिवारी, बेटे विपिन तिवारी के साथ अपने खेत की बुवाई कर रहे थे। उसी समय गांव निवासी रुदल तिवारी पुत्र हरख नारायण तिवारी पहुंचे और पति बालकृष्ण को खेत की बुवाई करने से मना किए। इसी को लेकर विवाद चल रहा था कि अचानक रुदल तिवारी, पति बालकृष्ण और बेटे विपिन कुमार पर तलवार से हमला कर दिए। जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
दोनों लोगों के हाथ और सिर में गंभीर चोट आईं। इलाज के लिए सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में रुदल तिवारी पुत्र हरख नारायण तिवारी के विरुद्ध केस दर्ज किया है।