{"_id":"6470f1314f62a730b30c098f","slug":"father-and-son-in-fir-khalilabad-news-c-7-1-182348-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाप-बेटे समेत चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाप-बेटे समेत चार पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बखिरा। क्षेत्र के सिहटीकर गांव में कुछ लोगों ने महिला के निर्मित पिलर को गिरा दिया। विरोध करने पर महिला के पति को मारने के लिए दौड़ाया। ऐसा आरोप लगाकर महिला ने पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित सूर्यमुखी देवी पत्नी श्रीपत का आरोप है कि पट्टीदारों ने उसके आने- जाने वाले मार्ग को अवरुद्ध कर दिया था। इसकी शिकायत पति ने राजस्व विभाग से की।
पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने मौक़े का मुआयना करने के बाद मार्ग के अवरोध को हटवा दिया था। इसी खुन्नस की वजह से उसके पट्टीदारों ने 24 मई की रात 12 बजे उसके जमीन में निर्मित पिलर को गिरा दिया। मना करने के लिए गए उसके पति को विरोधियों ने मारने के लिए दौड़ा लिया। पति ने भागकर किसी तरह से जान बचाई। एसओ श्याम मोहन ने बताया कि आरोपी मेलही और उसके बेटे नागेंद्र व जोगेंद्र समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
शोभित कुमार पांडेय