{"_id":"6a89e6d2cb045947a309e5bf","slug":"father-and-son-chased-and-beaten-fir-against-three-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-156005-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पिता-पुत्र को दौड़ाकर पीटा, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पिता-पुत्र को दौड़ाकर पीटा, तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के भौरा गांव में भूमि विवाद में पड़ोसियों द्वारा घर पर चढ़कर गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट पंजीकृत की है।
पीड़ित राजेश कुमार पांडेय पुत्र स्व. रंजीत प्रसाद पांडेय निवासी ग्राम भौरा थाना मेंहदावल ने तहरीर में बताया कि दो दिन पूर्व पड़ोसी लक्ष्मीकांत पाठक, अनुराग पाठक व विवेक पाठक भूमि विवाद में उसके घर पर चढ़ गए और गालियां देते हुए मारपीट की। आरोप है कि वह अपने पुत्र सुशील पांडेय के साथ इलाज कराने जा रहे थे तभी विरोधी गांव के समीप सड़क पर दौड़ाकर पिटाई की।
आरोपियों ने ई-रिक्शा में आग लगाने की धमकी दी और धक्का देकर रिक्शा पलट दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद