{"_id":"6612dd3eab5212067b0fc287","slug":"fatal-attack-on-a-farmer-who-went-to-collect-wheat-in-the-field-he-was-beaten-to-death-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-112456-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खेत में गेहूं लेने गए किसान पर जानलेवा हमला, मारपीट कर किया लहुलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खेत में गेहूं लेने गए किसान पर जानलेवा हमला, मारपीट कर किया लहुलुहान
Sun, 07 Apr 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
- मेंहदावल क्षेत्र के जमोहरा गांव का मामला
- पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। शनिवार की देर शाम जमोहरा गांव में कंबाइन मशीन से कटे गेहूं को ट्रैक्टर ट्राली से ढोने गए किसान को पुरानी रंजिश में गांव के ही कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। किसान को बुरी तरह से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में पीड़ित के परिजन तथा गांव के लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहदावल पहुंचे। जहां गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमोहरा में शनिवार की देर शाम दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। गांव निवासी रामकेश पुत्र फेकू राम ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उनका भाई श्रीकेश कंबाइन मशीन से काटे गए गेहूं को ट्रैक्टर ट्राली से खेत में लाने गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मुरलीधर उनके पुत्र आकाश अजय तथा राकेश पुत्र संतराज गोल बंद होकर बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। जिससे सि में गंभीर चोट आई तथा हाथ व पैर की हड्डी टूट गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धारा में केस दर्ज किया है। सीओ राघवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मारपीट की घटना में घायल व्यक्ति के भाई की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी है। जल्द ही आरोपी हिरासत में लेकर जेल भेजे जाएंगे।