फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers will cultivate onion in 100 hectares

Sant Kabir Nagar News: 100 हेक्टेयर में प्याज की खेती करेंगे किसान

Thu, 06 Jun 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers will cultivate onion in 100 hectares
संतकबीरनगर। जनपद में प्याज की खेती को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग को 100 हेक्टेयर खेती का लक्ष्य मिला है। प्याज की खेती में रूचि रखने वाले अब तक 30 किसानों ने विभाग की बेवसाइट पर पंजीकरण भी करा लिया है।
विज्ञापन

जनपद में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पहली बार उद्यान विभाग को 100 हेक्टेयर प्याज की खेती का लक्ष्य मिला है। योजना के अंतर्गत खरीफ के मौसम में प्याज की खेती करने वाले किसानों को उद्यान विभाग मुफ्त में बीज उपलब्ध कराएगा। किसानों को उद्यान विभाग एचआरडीएफ के जरिए प्याज की खेती के लिए बीज उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

प्याज की खेती इच्छुक किसान उद्यान विभाग की बेवसाइट (डीबीटी यपीहार्टिकल्चर) पर किसी भी कार्य दिवस पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए किसान का आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी और फोटो का होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यान विभाग को जनपद में पहली बार प्याज की खेती के लिए 100 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है। अभी तक प्याज की खेती में रूचि रखने वाले 30 किसानों ने विभाग की बेवसाइट पर पंजीयन कराया है। किसानों को एचआरडीएफ की तरफ से मुफ्त में बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
-समुद्र गुप्त मल्ल, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed