फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers who do not take KCC will have to give consent form

Sant Kabir Nagar News: केसीसी न लेने वाले किसानों को देना होगा सहमतिपत्र

Thu, 07 Dec 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 07 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Farmers who do not take KCC will have to give consent form
- घर-घर जाकर केसीसी बनाएंगे कर्मचारी, 30 दिसंबर तक चलेगा अभियान
विज्ञापन


संतकबीरनगर। सरकार ने सभी किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनाने का निर्देश दिया है। इसके लिए कर्मचारी घर-घर सत्यापन कर केसीसी बनाएंगे। विशेष अभियान 30 दिसंबर तक चलाया जा रहा है। केसीसी न लेने वाले किसानों को अपना सहमति पत्र अधिकारियों को लिखित में देना होगा। ताकि इसकी सूचना पोर्टल पर अपलाेड किया जा सके।

पीएम किसान योजना के तहत किसानों का केसीसी बनाने का कार्य शुरू हुआ है। यह अभियान 30 दिसंबर तक चलेगा। 22 नवंबर को कलक्ट्रेट पर आयोजित बैठक में पीएम किसान योजना में केसीसी बनवाने के लिए चले अभियान में जिले की प्रगति काफी खराब मिली थी। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई थी। अब यह अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा। इसमें ब्लॉक अधिकारी व कर्मचारी तथा कृषि विभाग के लोग शामिल होंगे। वह घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर केसीसी बनवाने के लिए प्रेरित करेंगे। अगर कोई भी किसान केसीसी बनवाना नहीं चाहता है तो उससे सहमति पत्र लेंगे ताकि उसको पोर्टल पर अपलोड किया जा सके। इसके साथ ही इस योजना के बारे में बैंक अपने लॉगिन आईडी से यह जानकारी कर पाएंगे की किस किसान लाभार्थी का केसीसी बना हुआ है। किन किसानों का शेष है। इसके साथ ही कितने लोगों ने केसीसी बनवाने से इंकार किया है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सुगमता से केसीसी बनवाया जाएगा। इसके लिए सभी को निर्देश दिया गया है। जो किसान केसीसी नहीं ले रहे है। उनसे सहमति पत्र लेकर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। ताकि जिले में केसीसी लेने वाले किसान और न लेने वाले किसान चिन्हित हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed