फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers gathered on the news of arrival of DAP fertilizer

Sant Kabir Nagar News: डीएपी खाद आने की सूचना पर उमड़े किसान

Sun, 03 Nov 2024 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Farmers gathered on the news of arrival of DAP fertilizer
- साधन सहकारी समिति खाजों पर एक ट्रक खाद का हुआ वितरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के साधन सहकारी समिति खाजों पर डीएपी खाद मिलने की सूचना पर रविवार को किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति बिगड़ती देख सचिव ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद खाद का वितरण शुरू किया गया।

डीएपी खाद के लिए किसान भटक रहे हैं। खाद न मिलने से किसान सरसों, आलू, मटर आदि की फसल की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। किसान राजन, अशोक कुमार, संतोष पाल, दुर्गा प्रसाद, रिजवान, रविंद्र, राम दवन, रामराज, राम बचन, केदारनाथ आदि ने कहा कि अक्तूबर का महीना बीत चुका है, लेकिन अभी तक खाद न मिलने के कारण सरसों आदि की बुवाई नहीं कर सके हैं, जबकि सरसों आदि फसल बोने का समय बीतता जा रहा है।
विज्ञापन

साधन सहकारी समितियों पर अभी तक मात्र एक ट्रक खाद पहुंची है, जो अपर्याप्त है। खाद के प्राइवेट दुकानदार 1500 से 1600 रुपये प्रति बोरी की दर पर डीएपी बेच रहे हैं। रविवार को साधन सहकारी समिति खाजों पर डीएपी खाद वितरित होने की जानकारी क्षेत्र के किसानों को हुई तो बड़ी संख्या में किसान समिति पर पहुंच गए। किसानों की भीड़ और खाद की उपलब्धता को देख सचिव विकास कुमार गुप्ता घबराने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना लोहरैया पुलिस चौकी पर दी, तो पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद किसी तरह खाद का वितरण शुरू हो सका। सचिव विकास कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी तक एक ट्रक खाद मिली है। जिसे वितरित किया जा रहा है। खाद जब फिर मिलेगी तो वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed