{"_id":"63e92a04f159d05da400b929","slug":"farmer-unhappy-from-chutta-animal-khalilabad-news-c-7-1-51425-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत कबीर नगर: फसल को बर्बाद कर रहे नीलगाय और छुट्टा पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत कबीर नगर: फसल को बर्बाद कर रहे नीलगाय और छुट्टा पशु
Sun, 12 Feb 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रतजगा करने को मजबूर हैं किसान, फिर भी फसल नहीं बचा पा रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
पौली। छुट्टा पशुओं और नीलगाय से किसान परेशान हैं। रतजगा करने के बाद भी फसल नहीं बचा पा रहे हैं।
क्षेत्र के माझा में स्थित मखदुमपुर, मटौली, तेजपुर, भोतहा, नारायनपुर, मडपौना, किशनपुर आदि गांव के किसानों का कहना है कि सरसों और गेहूं की फसल को पशु बर्बाद कर दे रहे हैं। किसान रामलोटन, संजय, सुनील, सत्यजीत आदि का कहना है कि रात में जाकर खेत में फसल की रखवाली तो की जा रही है, लेकिन जरा सा मौका मिलते ही झुंड के झुंड नीलगाय और छुट्टा पशु खेत में पहुंचकर नुकसान कर दे रहे हैं।
किसानों का कहना है की छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला में रखे जाने की व्यवस्था भले ही सरकार की हो लेकिन जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।