{"_id":"668c2fda1b7c0b199a01a510","slug":"farmer-registry-started-amidst-chaos-khalilabad-news-c-209-1-kld1003-117329-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुआ फाॅर्मर रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुआ फाॅर्मर रजिस्ट्री
Mon, 08 Jul 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
- फर्मर रजिस्ट्री कैंम्प में पहुंचकर किसानों ने दिया व्यौरा
- साफ्टवेयर लागिंग और ओटीपी न आने से हुई समस्या
-जनपद में ढाई लाख किसान पंजीकृत, बनेगा किसान कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के ग्राम सभाओं में कैंप लगाकर किसानों का फाॅर्मर रजिस्ट्री शुरू हुआ। अव्यवस्थाओं के बीच किसानों ने कैंप में पहुंच कर फाॅर्मर रजिस्ट्री कराया। सिस्टम लागिंग और ओटीपी न पहुंचने से बहुत से किसानों को बिना रजिस्ट्री के वापस लौटना पड़ा। जिले में पहला फार्मर रजिस्ट्री राकेश कुमार ने कराया।
जनपद में दो लाख 36 हजार 219 पंजीकृत किसान हैं। कृषि विभाग शेष किसानों का पंजीकरण कर रहा है। जिन किसानों के पास खेत है। उन सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होनी है। फार्मर रजिस्ट्री के लिए मेंहदावल, घनघटा, खलीलाबाद तहसील के ग्राम सभाओं में फार्मर रजिस्ट्री कैंप लगाया गया। ग्राम गोपलापुर, गुलैला, घनघटा समेत अन्य ग्राम सभाओं में लगे कैंप में किसानों ने पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री के लिए ब्यौरा दिया। यहां के कैंपों में सिस्टम लागिंग और किसानों के मोबाइल फोन पर ओटीपी न आने से समस्या हुई। अव्यवस्थाओं के बीच बहुत से किसानों को बिना रजिस्ट्री के कैंप से वापस लौटना पड़ा। हालांकि पिछले कई दिनों से फर्मर रजिस्ट्री में लगने वाले कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी कराया गया।
कैंप में किसान सहायक, पंचायत सहायकों ने फार्मर रजिस्ट्री वेबसाइट पर किसान का आधारकार्ड और मोबाईल नंबर का पंजीकरण किया गया। कैंप में लेखपालों ने किसान की खतौनी और गाटा नंबर से उसकी जमीनों को वेबसाइट पर जोड़ा।
विज्ञापन
-फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले राकेश कुमार पहले किसान
जिले में फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले राकेश कुमार पहले किसान है। नाथनगर के ग्राम सभा अमहिया निवासी राकेश का कहना है कि फार्मर रजिस्ट्री कराकर प्रसन्नता हुई। जैसा कि मालूम हुआ है कि फार्मर रजिस्ट्री होने से किसानों के लिए बनी शासन की योजनाओं का लाभ और बैंक से ऋण लेने में सुविधा होगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19 वीं किश्त के लिए भी फार्मर रजिस्ट्री जरूरी है।
जनपद के तीनों तहसील के ग्राम सभाओं में फार्मर रजिस्ट्री कैंप शुरू हो गया है। प्रशिक्षण के बाद कर्मचारियों की यूजर आईडी बन गयी है। कैंप में साफ्टवेयर लाॅगिंन और ओटीपी में दिक्कत आई है। ओटीपी न पहुंचने के कारण कुछ किसानों को बिना फाॅर्मर रजिस्ट्री के वापस लौटना पड़ा। समस्याओं से मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है। आगे सुचारू रूप से कैंप चलेगा।
- डाॅ राकेश कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि