फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Family shattered by Pradhan murder

Sant Kabir Nagar News: चुनाव से सुलग रही थी दुश्मनी की आग, प्रधान की हत्या से बिखर गया परिवार

Sat, 01 Jul 2023 03:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 01 Jul 2023 03:44 PM IST
सार

एसपी आवास के पास ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग को जाम किए थे। उस दौरान लगातार बारिश हो रही थी। ग्रामीण घटना से इस कदर आक्रोशित थे कि उन्हें बारिश की जरा भी परवाह नहीं थी। ग्रामीणों के गुस्सा और जुनून को देखकर पुलिस कर्मी और अधिकारी भी सकते में आ गए थे।

विज्ञापन
Family shattered by Pradhan murder
एसपी आवास के पास खलीलाबाद मेंहदावल मार्ग का रोड जाम करते मृतक नौहट गांव के प्रधान के परिजन

विस्तार

संतकबीरनगर कोतवाली क्षेत्र के नौहट में प्रधानी के चुनाव से प्रधान कौशल चौधरी और आरोपियों के बीच दुश्मनी की बीज अंकुरित हुई थी। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार टकराव हुआ था। दोनों पक्षों के बीच मुकदमें बाजी भी चल ही रही थी। आखिरकार आरोपियों ने निर्दयता पूर्वक पीटकर प्रधान की हत्या कर दी। घटना से प्रधान का परिवार बिखर गया। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों की एकजुटता से पुलिस भी सकते में आ गई।

विज्ञापन


नौहट गांव के प्रधान कौशल चौधरी और विपक्षी हरेंद्र चौधरी के परिवार के बीच प्रधानी चुनाव को लेकर अदावट बढ़ी थी। दोनों पक्षों में वर्चस्व की लड़ाई थी। प्रधान कौशल चौधरी गांव पर ईंट-भट्ठा संचालित करते थे। जनवरी में इनके भट्टे की दीवार को विपक्षियों ने ढहा दिया था। यह प्रकरण कोतवाली पहुंचा था और केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


विरोध की वजह से इस साल कौशल चौधरी ईंट-भट्ठा का काम शुरू नहीं कर पाए थे। यह बात कई बार प्रशासन के समक्ष भी पहुंचा था। इधर बृहस्पतिवार की देर शाम नौहट गांव के पश्चिम पुलिया के पास बाइक से खलीलाबाद से घर जाते दौरान विपक्षियों ने घेर कर घेर कर प्रधान कौशल चौधरी को पीट-पीट कर मार डाला। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी के आवास के पास जाम लगाए ग्रामीण राज किशोर, मोहम्मद गुलशाद,राम दयाल चौधरी, निर्मला आदि ने कहा कि विपक्षियों ने प्रधान की हत्या करके जघन्य अपराध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान अपने मां-बाप के इकलौते बेटे थे। उनके पिता रामप्यारे चौधरी की मौत कुछ साल पहले हो गई थी। इनके परिवार में पत्नी प्रमिला चौधरी, वृद्घ मां हेमरती और उनके बडी 12 वर्षीय बेटी अर्पिता, बेटा अतुल और सिद्घार्थ है। मुखिया की मौत से प्रधान का परिवार बिखर गया। जाम लगाने वालों के साथ पीड़ित वृद्घ मां और पत्नी भी शामिल थी।

बेटे की हत्या से वृद्घ मां जहां बेसुध थी,वहीं पीड़ित पत्नी को गुमसुम हो गई थी। रोते हुए यहीं कह रही थी कि हत्यारोपियों ने तो उसकी दुनिया उजाड़ दी। पीड़ित परिजन और गांव के लोग यहीं मांग कर रहे थे कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी तत्काल की जाए। पीड़ित पत्नी ने कहा कि अब जीवन का एक ही लक्ष्य है कि पति के हत्यारोपियों को कड़ी सजा हो। न्याय के लिए वह पुलिस के उच्चाधिकरियों से लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

 

मेंहदावल बाईपास पर बैरियर लगा कर रोक दिए गए थे वाहन

एसपी आवास के पास ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग को जाम किए थे। उस दौरान लगातार बारिश हो रही थी। ग्रामीण घटना से इस कदर आक्रोशित थे कि उन्हें बारिश की जरा भी परवाह नहीं थी। ग्रामीणों के गुस्सा और जुनून को देखकर पुलिस कर्मी और अधिकारी भी सकते में आ गए थे। इधर पुलिस ने मेंहदावल बाईपास पर बैरियर लगाकर वाहनों को डायवर्ट कर दिया। वाहन सवार नेदुला-ऊनखास होकर बड़गों चौराहे पर पहुंच रहे थे और फिर गंतव्य को गए। इससे लोगों को काफी दिक्कतें हुईं।

पूर्व विधायक ने भी पहुंच कर ग्रामीणों का दिया साथ
जिस वक्त ग्रामीण बारिश के बीच भींग कर जाम लगाए थे, उसी वक्त सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव अखिलेश चौधरी, प्रधान कौशल चौधरी भी मौके पर गए। पूर्व विधायक जय चौबे ने घटना की निंदा की और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

ईंट-भट्ठा संघ ने आंदोलन का दिया अल्टीमेटम
जिला ईंट निर्माता समिति के जिलाध्यक्ष रवि उदय पाल ने कहा कि प्रधान कौशल चौधरी ईंट-भट्ठा भी संचालित करते थे और समिति के सदस्य थे। पहले तो उनके भट्ठे की दीवार गिरा दी गई थी। जिसका केस प्रधान कौशल चौधरी दर्ज करए थे। इधर जिस तरीके से प्रधान की हत्या की गई है,उससे यहीं लग रहा है कि आरोपियों के अंदर कानून का जरा सा भय नहीं है। यदि पुलिस एक सप्ताह के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करती है तो ईंट निर्माता समिति के लोग आंदोलन करने को बाध्य होगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed