फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Family members create ruckus over patient's death, allege negligence

Sant Kabir Nagar News: मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, लापरवाही का आरोप

Wed, 28 Feb 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 28 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Family members create ruckus over patient's death, allege negligence
- मंगलवार देर रात सिटी स्कैन सेंटर के संचालक ने नहीं उठाया फोन
विज्ञापन

- मरीज को जबरिया भर्ती करने का अस्पताल प्रशासन पर लगाया आरोप
- धनघटा क्षेत्र के निहैला का रहने वाला
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में मंगलवार देर रात दुर्घटना में घायल होकर पहुंचे मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद मरीज के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि मरीज का सीटी स्कैन कराने के लिए सेंटर पर परिजन कॉल करते रहे लेकिन कर्मी फोन नहीं उठाए। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही व मरीज को जबरिया भर्ती करने का आरोप लगाया है। सीएमएस ने मामले में जांच बैठा दी है।
धनघटा क्षेत्र के निहैला निवासी राम सिंह (32 वर्ष) पुत्र रामदरश बिजली निगम में संविदा कर्मी है। वह मंगलवार की रात मुखलिसपुर उपकेंद्र पर साइकिल से ड्यूटी करने आ था। अभी दुबौली के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गए थे। आस पास के लोगों ने उन्हे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। इसके बाद सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। रात करीब दो बजे घायल राम सिंह का सीटी स्कैन कराने के लिए चिकित्सकों ने लिखा। इसके बाद परिजन सीटी स्कैन संचालक को फोन करने लगे तो फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

परिजनों के साथ आए रिंकू चौहान ने बताया कि सिटी स्कैन संचालक को कई बार फोन किया गया, पर वह फोन नहीं उठाए। साथ ही चिकित्सक से मरीज को किसी सर्जन से दिखाने के लिए कहा गया पर इमरजेंसी में सर्जन भी नहीं आए। मरीज की हालत बिगड़ने लगी तो रेफर करने के लिए कहा गया। लेकिन डॉक्टर ने रेफर नहीं किया। भोर में मरीज की मौत हो गई। इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिली है। सीटी स्कैन सेंटर ने फोन नहीं उठाया है, जबकि 24 घंटे सिटी स्कैन की सुविधा है। सीटी स्कैन सेंटर के लखनऊ मुख्यालय से बात की गई है, इसके साथ ही पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. भवनाथ पांडेय, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed