फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Families of martyrs and policemen who did commendable work honored

Sant Kabir Nagar News: शहीदों के परिजन व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

Tue, 28 Jan 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 28 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Families of martyrs and policemen who did commendable work honored
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में अ​ग्निशमन अ​धिकारी को सम्मनित करते कैबिनेट मंत्री। 
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों के परिजनों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मी भी सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने जनपद के सर्विलांस सेल में कार्यरत पुलिस कर्मी कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदत्त प्रशंसा चिन्ह (रजत) व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही महानिदेशक उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवाएं लखनऊ द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र को अग्निशमन तथा आपात सेवा में नियुक्त एफएसओ अशोक कुमार यादव, फायर सर्विस चालक प्रभुनाथ यादव, फायरमैन ओमप्रकाश यादव को देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

साथ ही प्रतिसार निरीक्षक रजनीकान्त ओझा, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद सतीश कुमार सिंह, निरीक्षक अपराध थाना दुधारा राकेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा रामकृष्ण मिश्र, प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल रामकृपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सरोज शर्मा, प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना आलोक सोनी, गोपनीय सहायक अविनाश प्रताप सिंह, एसआई हरेश तिवारी, पीआरओ एसपी इन्द्रभूषण सिंह, एसओ महुली श्याम मोहन, एसओ बखिरा लालबिहारी निषाद, एसओ बेलहरकला नन्दू गौतम, मुख्य आरक्षी परिवहन रणविजय बहादुर सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed