फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fake story of robbery created due to enmity

Sant Kabir Nagar News: रंजिश में रची गई लूट की फर्जी कहानी

Fri, 29 Aug 2025 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fake story of robbery created due to enmity
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के बेल्डुहा गांव निवासी एक व्यक्ति ने मुकदमे की रंजिश को लेकर विपक्षी को फंसाने के लिए दो अगस्त को लूट की फर्जी कहानी रच डाली। पुलिस जांच के बाद मामला फर्जी निकलने पर कोतवाली पर बृहस्पतिवार की रात चौकी इंचार्ज मगहर की तहरीर पर फर्जी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।
कोतवाली पुलिस को दिए शिकायत पत्र में मगहर चौकी प्रभारी मनीष कुमार जायसवाल ने बताया कि दो अगस्त को महुली थाना क्षेत्र के बेल्डुहा गांव निवासी जितेंद्र चौधरी ने लूट की सूचना देकर गांव के ही संजय चौधरी, सत्येंद्र यादव व दो अज्ञात पर केस दर्ज कराया था। इसकी विवेचना उनके द्वारा की जा रही थी, जिस स्थान पर वारदात होना बताया गया वहां चश्मदीद गवाहों व आइसक्रीम फैक्टरी मालिक के बयान से यह स्पष्ट है कि लूट की पुलिस को सूचना देने वाला जितेंद्र चिल्लाते हुए उनके पास पहुंचा। घटना के समय कोई चोट नहीं थी और न ही कोई लूट हुई थी।
विज्ञापन

जितेंद्र ने फोन करके दो लड़कों को बुलाकर अपने पास का सारा सामान उनको देकर भेज दिया था। जांच में पता चला कि जितेंद्र चौधरी और आरोपियों के बीच जमीन विवाद और हत्या के मुकदमे को लेकर रंजिश है। ज्वैलरी दुकानदार और उनके भांजे के बयान से पता चला कि जितेंद्र ने घटना से चार दिन पहले एक मंगलसूत्र खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना वाले दिन कोई खरीदारी नहीं की। उसने झूठा दावा किया कि उससे 37,000 रुपये के जेवर छीन लिए गए। इसमें से 12,000 रुपये का भुगतान किया था और 25,000 रुपये बकाया था।
ज्वैलरी दुकानदार का बयान भी जितेंद्र के दावे से भिन्न पाया गया। जिस स्थान पर चोटहिल होना बताया गया, वहां आवागमन चालू था। घटना किसी व्यक्ति ने नहीं देखी, जबकि उसका गांव घटनास्थल से मात्र एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है। वहां से घटनास्थल तक पहुंचने में अधिकतम 10 मिनट का समय पर्याप्त है। केस की विवेचना से अपराध का होना नहीं पाया गया।

कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि चाकू मारकर लूट की सूचना देने वाले जितेंद्र चौधरी के खिलाफ मगहर चौकी प्रभारी की तहरीर पर विपक्षियों को फर्जी फंसाने व लोक सेवक को उसकी शक्तियों का दुरुपयोग करने के उद्देश्य से पुलिस को झूठी सूचना देकर केस दर्ज कराने के मामले में केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed