{"_id":"675f1a13f202349d38019a50","slug":"facilities-will-increasemany-projects-are-being-completed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-125549-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बढ़ेंगी सुविधाएं...पूरी हो रहीं कई परियोजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बढ़ेंगी सुविधाएं...पूरी हो रहीं कई परियोजनाएं
Sun, 15 Dec 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग पर बन रहा अंडरपास।
संतकबीरनगर। जिले में साल के अंत तक कई परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी। इससे नए साल में लोगों को सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इसमें सड़क, पुल, अंडरपास, पार्क आदि शामिल हैं। इससे जहां सफर आसान होगा वहीं लोगों को मनोरंजन आदि की सुविधाएं मिलने लगेंगी। इसके लिए प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। कई निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में हैं।
शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए पायलपार-भुवरियां मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इस मार्ग का निर्माण अंतिम चरण में हैं। उम्मीद है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। 29 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इस मार्ग की लंबाई करीब नौ किलोमीटर है। इसके निर्माण से बस्ती की ओर से धनघटा आने-जाने में लोगों को सहूलियत मिलेगी। कार्य पूरा होने पर एक लाख की आबादी को लाभ मिलेगा और नए साल में वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
अंडरपास पर लगाया जा रहा शेड : शहर के मुखलिसपुर तिराहा रेलवे क्राॅसिंग के बंद होने के बाद बगल में अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। अंडरपास के अप्रोच का कार्य पूरा हो गया है। अब शेड लगाने का कार्य चल रहा है। दिसंबर के अंत तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इस कार्य पर करीब 5.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अंडरपास से आवागमन शुरू होने से आस-पास के दुकानदारों का कारोबार जहां फिर से पटरी पर लौटेगा। वहीं धनघटा की ओर आने-जाने वालों को राहत मिलेगी। अभी लोगों को आने-जाने के लिए ओवरब्रिज का सहारा है। जिससे करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय कर आना-जाना पड़ रहा है। अवर अभियंता रेलवे विपिन कुमार ने कहा कि दिसंबर के अंत तक अंडरपास का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा।