फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Extortion demanded from female doctor, three accused arrested

Sant Kabir Nagar News: महिला डॉक्टर से मांगी रंगदारी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Sep 2023 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Extortion demanded from female doctor, three accused arrested
एक चिकित्सक से रंगदारी मागने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपियो को पकड़ कर जेल भेजा।संवाद
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के चनवापार के पास बाइक सवार तीन युवकों ने महिला डॉक्टर की गाड़ी को ओवरटेक करके रोकवा लिया और धमकी देकर रंगदारी की मांग की। डॉक्टर के ड्राइवर ने तीन नामजद लोगों पर केस दर्ज कराया। पुलिस ने घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, चाकू और कैमरा बरामद किया गया। आरोपियों में एक किशोर बताया गया है।
विज्ञापन


गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के मईला गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह पुत्र स्वर्गीय राजदेव सिंह ने बताया कि वह शंभू नाथ मेमोरियल हाॅस्पिटल बंधवा में ड्राइवर के पद पर काम करते हैं। शुक्रवार को नगवा हास्पिटल से डॉक्टर सलोनी श्रीवास्तव को कार से लेकर बधवा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में बड़गों पेट्रोल पंप के पास से बाइक सवार तीन युवक उसकी कार का पीछा करने लगे। बाइक सवार युवक कभी आगे तो कभी कार के पीछे आते-जाते रहे। चनवापार के पास बाइक सवार युवक कार को ओवरटेक करके रोकवा लिए। आरोप है कि महिला डाॅक्टर के कार का गेट खोलने का प्रयास करने लगे। शीशा नीचे करके पूछा कि आपलोग कौन हो, तो गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन




आरोप है कि तीनों युवक रंगदारी मांगने लगे। बाइक पर पीछे बैठा युवक हाथ में कैमरा लिए था, जिसने डॉक्टर की गाड़ी का फोटो खींच लिया। उसी दौरान मौके पर तमाम लोगों के आता देखकर तीनों युवक बाइक लेकर भाग गए। जानकारी करने पर पता चला कि बाइक चालक का नाम करन निवासी लगडावार बखिरा, पीछे बैठे युवक का नाम संदीप कुमार निवासी साहूपार बखिरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में तीनों बदमाशों के खिलाफ अपशब्द कहने, धमकी देने और रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया। शनिवार को तीनों आरोपियों को चनवापार ईंट भट्ठे के पास से पकड़ा गया। उनके पास से तलवार, चाकू, कैमरा और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी करन और संदीप को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया, जबकि तीसरा आरोपी किशोर है। उसे बाल सुधार गृह बस्ती भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed