फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Extensive security arrangements on Chhath festival, instructions for adequate lighting

Sant Kabir Nagar News: छठ पर्व पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, पर्याप्त रोशनी की हिदायत

Sat, 18 Nov 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 18 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Extensive security arrangements on Chhath festival, instructions for adequate lighting
छठ पर्व को लेकर समय माता मंदिर के समीप पक्के पाखरे का निरीक्षण करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर और ए
संतकबीरनगर। छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज हो गई है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्त ने शुक्रवार को शहर के पक्का पोखरा का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पोखरे के पास पर्याप्त रोशनी के इंतजाम का निर्देश नगर पालिका को दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान घाट पर छठ के दौरान आने वाले छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की संख्या के बारे में जानकारी ली। घाट की साफ-सफाई, वैरिकेडिंग, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि जिन घाटों पर पानी अधिक है वहां पर मजबूत बैरिकेडिंग करा दी जाए व नाव, गोताखोर आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे कोई दुर्घटना न हो सके। साथ ही सभी घाटों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था करने की हिदायत दी गई। छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सभी छठ घाटों पर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। डीएम ने कहा कि छठ पर्व की सभी तैयारी पूरी की जा चुकी हैं। बिजली की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं। महिला पुलिस की डयूटी लगाई गई है। इस दौरान एसडीएम शैलेश दुबे, कोतवाल ब्रजेंद्र पटेल समेत नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

00
यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करना चुनौती
संतकबीरनगर। छठ पर्व में शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करना पुलिस के लिए चुनौती है। दिवाली पर रूट डायवर्जन के बाद भी शहर में बड़े वाहन प्रवेश कर गए थे और जाम लग गया था। यातायात पुलिस के कर्मी जाम को समाप्त कराने में जूझते रहे। इस बार भी पर्व के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को परिवर्तित किया गया है। बड़े वाहनों को रविवार को दोपहर दो बजे के बाद से शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रात जब छठ पर्व समाप्त होगा तब ही उनको प्रवेश मिलेगा। इसी तरह सोमवार की भोर से ही वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। यातायात प्रभारी परमहंस ने बताया कि छठ पर्व पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed