फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Expressed opposition to the establishment of Gram Nyayalaya

Sant Kabir Nagar News: ग्राम न्यायालय स्थापित किए जाने को लेकर जताया विरोध

Sat, 13 May 2023 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Expressed opposition to the establishment of Gram Nyayalaya
संतकबीरनगर। जिले के अधिवक्ताओं ने मेंहदावल में स्थापित होने वाले ग्राम न्यायालय के विरोध में शुक्रवार को दीवानी न्यायालय के गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, उर्दू ट्रेसर आदि की भी मांग की।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन व जनपद बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने मेंहदावल में स्थापित होने वाले ग्राम न्यायालय का विरोध किया और कहा कि इससे अधिवक्ताओं का हित प्रभावित होगा। सिविल बार के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल ने कहा कि जिले में स्थित दीवानी न्यायालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। अधिवक्ता चैंबर बिल्डिंग नहीं है। बिजली की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ग्रामीण न्यायालय मेंहदावल में स्थापित होने से जिले के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी दुश्वारियां झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष केसी पांडेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम न्यायालय स्थापित किया जाना सही नहीं है। इसका विरोध जारी रहेगा। इस दौरान वीरेंद्र मिश्र, दुर्गेश नारायण मिश्र, राकेश जी मिश्र, अनिल कुमार भारती, रणजीत कुमार चौधरी, संदीप कुमार, अजय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार यादव, शशि कुमार ओझा, शैलेश त्रिपाठी, त्रयंम्बक त्रिपाठी, आनंद वीर मिश्र, संदीप, धीरेंद्र कुमार पांडेय, संतोष कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed