फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Expressed happiness over Jagdamba Srivastava becoming BJP District President again

Sant Kabir Nagar News: जगदंबा श्रीवास्तव के पुनः भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर जताई खुशी

Sat, 16 Sep 2023 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Expressed happiness over Jagdamba Srivastava becoming BJP District President again
जगदंबा लाल श्रीवास्तव 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व में जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव को पुन: भाजपा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
भाजपा नेता ज्ञानेंद्र मिश्र, अमर राय, आनंद त्रिपाठी, धनंजय पांडेय, सतविंदर पाल आदि ने जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव काे जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी का इजहार किया। इसी क्रम में मेंहदावल नगर के उत्तर पट्टी वार्ड में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव को बनाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि वह पार्टी तथा संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में हुए विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी सीटों पर भाजपा को विजय प्राप्त हुई थी। कार्यकर्ताओं के मान, सम्मान, स्वाभिमान के लिए सदैव संघर्षशील रहते हैं।

ऐसे व्यक्ति को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाकर भाजपा नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। इस दौरान सभासद शक्तिमणि त्रिपाठी, आशीष सिंह, विश्वराज सिंह, सोनू सिंह, महेश पांडेय आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed