फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Expressed happiness on Pankaj Chaudhary becoming the BJP state president.

Sant Kabir Nagar News: पंकज चौधरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जताई खुशी

Mon, 15 Dec 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 15 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Expressed happiness on Pankaj Chaudhary becoming the BJP state president.
बेलहर। पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बेलहर ब्लॉक में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। बेलहर ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह, करुणा कांत मिश्रा, जिला महामंत्री किसान मोर्चा अमरेश चौधरी, महेश चंद्र दूबे एवं मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंकज चौधरी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को और मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में और अधिक सशक्त होकर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed