फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Explain to Azam the benefits of one nation, one election

Sant Kabir Nagar News: एक राष्ट्र, एक चुनाव के फायदे आजमन को समझाएं

Fri, 25 Apr 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 25 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Explain to Azam the benefits of one nation, one election
भाजपा का एक देश एक चुनाव पर संगोष्ठी को संबो​धित करती प्रभारी मंत्री
संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार में मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव देश हित में एक बड़ा कदम है। इस बात के फायदे जनता को समझाएं तथा उनको इस विषय पर जागरुक करें।
विज्ञापन

यह बातें उन्होंने जिला मुख्यालय पर स्थित एक मैरिज हाल में प्रबुद्ध वर्ग समागम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कही। इस दौरान एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर चर्चा की गयी। लोगों को एक राष्ट्र-एक चुनाव के फायदे बताए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में अजय सिंह गौतम मौजूद रहे। इस दौरान खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव होने से सरकारी पैसे, समय और संसाधनों की बचत होगी।पूर्व जिलाध्यक्ष सेतवान राय ने कहा कि नई व्यवस्था से विकास कार्याें में बार-बार उत्पन्न होने वाली बाधा से मुक्ति मिलेगी। विधायक गणेश चौहान, विधायक अनिल तिवारी, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम आदि ने एक देश-एक चुनाव के फायदे बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम संयोजक ज्ञानेंद्र मिश्रा, अनिरुद्ध निषाद, आदित्य यादव, गणेश पांडे, कौशलेंद्र सिंह दीपू, विनोद पांडे, सत्यपाल पाल, ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह, राममिलन यादव, बसंत योगेंद्र सिंह, सतविंदर पाल जज्जी, ब्रह्मानंद पांडे, अभिषेक त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed