फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Exhibited in protest against liquor shop

शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन किया

Sat, 15 Apr 2017 11:51 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Exhibited in protest against liquor shop
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
 खलीलाबाद विकास खंड के मोहिद्दीनपुर गांव के लोगों ने शनिवार को कलेक्ट्र्ेट पर प्रदर्शन किया। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि कि आबादी से सटे एवं धर्म स्थल के करीब नेशनल हाईवे से दो सौ मीटर दूर शराब की दुकान खोलने का प्रस्ताव कर दिया गया है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में भी ज्ञापन दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन चेतावनी दी कि यदि आबादी के बीच शराब की दुकान खुलने से रोका न गया हर स्तर पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।       
विज्ञापन

मोहिद्दीनुपुर गांव के लोग पूर्वाह्न 11 बजे अहमद हुसने के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मोहिद्दीनपुर गांव की आबादी से सटे तथा धर्म स्थल के पास ही शराब की दुकान खोलने का प्रस्ताव है। गांव के लोगों ने कहा कि इससे हम सभी का रहना और वहां से गुजरना मुश्किल हो जाएगा। पूरे गांव व इलाके की बच्चियां उसी रास्ते से स्कूल और ट्यूशन पढ़ने जाती है, इससे अराजकता फैलने की अंदेशा है। साथ ही पूरे सर्व समाज के लिए हानिकारक होगा। ग्रामीणों ने डीएम से मांग किया कि आबादी के सटे शराब की दुकान खोलने की अनुमति न दें। साथ ही चेतावनी दिया कि यदि जबरन शराब की दुकान खोलवाने का प्रयास किया गया तो हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन में राम वृक्ष यादव, इजहार अहमद, शीला देवी, इरफान, राजेश कुमार, बृजेश कुमार, सरीन सहित तमाम लोग शामिल रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed