Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Exercise caution when buying tomato sauce; it is being adulterated with coloring agents.

Sant Kabir Nagar News: टोमैटो साॅस खरीदते समय बरतें सावधानी, कलर की हो रही मिलावट

Fri, 20 Nov 2026 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Exercise caution when buying tomato sauce; it is being adulterated with coloring agents.
शहर में ठेले पर रखा लोकल टोमैठो सॉस-संवाद
संतकबीरनगर। चाउमीन-बर्गर हो या फ्रेंच फ्राइज, समोसा हो या पिज्जा बिना टोमैटो सॉस के ये सब अधूरे लगते हैं लेकिन जिस लाल रंग के सॉस को आप चटकारे लेकर खाते हैं असल में वही आपकी सेहत के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।
विज्ञापन

यह हम नहीं कह रहे यह खाद्य विभाग की रैंडम जांच में खुलासा हुआ है। खाद्य सुरक्षा टीम ने बृहस्पतिवार को 30 नमूने लिए थे, जिसमें से छह नमूने सॉस के फेल पाए गए हैं। इसमें कलर की मिलावट की गई थी। जो सेहत के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन

अक्सर लोगों को लगता है कि जो टोमैटो सॉस हम खरीद कर लाते हैं या होटल, फूड कॉर्नर पर जिस टोमैटो सॉस का इस्तेमाल किया जाता है, उससे क्या ही खतरा होगा। टमाटर में तो लाइकोपीन, विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इतना ही नहीं टमाटर को तो प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में भी फायदेमंद माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में मिलने वाले ज्यादातर टोमैटो सॉस और केचप में असली टमाटर कम और चीनी, नमक, प्रिजर्वेटिव्स, आर्टिफिशियल फ्लेवर और कॉर्न सिरप जैसी चीजें ज्यादा होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकार बताते हैं कि मुनाफा के लिए मिलावटखोर सॉस में ऐसी चीजें मिला दे रहे हैं, जो सेहत के लिए काफी नुकसानदेह होती हैं। जिले में पहले भी सॉस में मिलावट के मामले पकड़े जा चुके हैं। दुकानदारों पर कार्रवाई भी हो चुकी है। शुक्रवार को खाद्य टीम ने जब कार्रवाई की तो सॉस के छह नमूने फेल मिले।

-----------
सॉस में फूड कलर और डाई की मिलावट

सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार ने बताया कि सॉस के छह नमूने फेल मिले हैं। इसमें फूड कलर और डाई मिलाए जाने की आशंका है। एक किलो सॉस में 0.1 मिलीग्राम फूड कलर मिलाया जा सकता है, उससे अधिक मिलाने पर यह सेहत के लिए खतरनाक होता है। इसके साथ ज्यादा फैक्टरी संचालक डाई कलर मिला देते हैं जो प्रतिबंधित होता है।
------------
सॉस बनाने के लिए इसका होता है प्रयोग
सॉस बनाने के लिए प्रिजर्वेटिव एसिटिक एसिड, सोडियम बेंजोएट, अरारोट आदि का प्रयोग होता है। साथ ही कुछ अन्य केमिकल भी डाले जाते हैं। फास्ट फूड विक्रेताओं के अनुसार, गर्मी में यह सॉस दस दिन और सर्दियों में 14 दिन तक चल जाता है। इसके बाद इसमें बदबू आने लगती है। सॉस में नॉन परमिट कलर का प्रयोग होता है। इस रंग को ड्राइक्लीनर या रंगरेज इस्तेमाल करते हैं।

---------

ब्रांडेड कंपनियों से काफी सस्ता होता है लोकल सॉस

लोकल सॉस 25 से 35 रुपये में 500 ग्राम मिल जा रहा है। जबकि कंपनियों के सॉस 110 रुपये में 500 ग्राम में मिलता है। इससे दुकानदारों का काफी मुनाफा हो रहा है। पैसे की बचत और मुनाफा कमाने के चक्कर में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
-------------
सॉस में अगर कलर का प्रयोग हो रहा है तो उससे लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। इससे डायरिया और पेट दर्द की शिकायत होनी लगती है। पेट खराब होना तो तय है। नियमित इस्तेमाल से किडनी खराब हो जाती है। ऐसे में जहां तक हो सके ब्रांडेड कंपनियों के सॉस का इस्तेमाल करें।

-डॉ. कुमार सिद्धार्थ, वरिष्ठ फिजिशियन, जिला अस्पताल
------------
बृहस्पतिवार को छापा मार कार्रवाई में सॉस के छह नमूने फेल मिले हैं। यह सभी लोकल कंपनियों के सॉस थे। दुकानदारों को सचेत किया गया है। आगे से जांच होगी तो कार्रवाई की जाएगी।

-सतीश कुमार, सहायक आयुक्त, खाद्य एवं औषधि प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed