{"_id":"66201f42fb611a15f20e7e64","slug":"examinations-from-today-at-54-centers-under-cctv-surveillance-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-112976-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीसीटीवी की निगरानी में 54 केंद्रों पर परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीसीटीवी की निगरानी में 54 केंद्रों पर परीक्षाएं आज से
Thu, 18 Apr 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 18 Apr 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
- एचआरपीजी कॉलेज को बनाया गया है नोडल केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। पहली बार तीन पालियों में परीक्षा होने जा रही है। परीक्षा को लेकर जिले में 54 केंद्र बनाए गए है। जिसमे 55 हजार परीक्षार्थी सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर बुधवार को एचआरपीजी कॉलेज में परीक्षार्थियों को बैठने के लिए डेस्क स्लीप चिपकाने का कार्य किया गया।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा को लेकर जिले में एचआरपीजी कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। जहां पर परीक्षा समाप्त होने पर उत्तर पुस्तिकाओं को जमा किया जाएगा। नोडल केंद्र प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सुबह पाली की परीक्षा सात बजे से नौ बजे तक, दूसरी पाली की परीक्षा 11 बजे से एक बजे तक और तीसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से पांच बजे तक होगी। परीक्षा सुबह सात बजे से शुरू होगी तो शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों के बैठने के लिए डेस्क स्लीप आदि चिपका दिया गया है। मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली जाएगी। इसके साथ ही आंतरिक सचल दल भी कक्षों में जाकर तलाशी लेगा। परीक्षार्थी अपने साथ प्रवेश पत्र, पेन आदि के अलावा अन्य कोई सामान लेकर न आए। अन्य परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को नोडल केंद्र पर जमा करा दें।