फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Examination in HRPG college under police guard

Sant Kabir Nagar News: पुलिस के पहरे में हुई एचआरपीजी कॉलेज में परीक्षा

Fri, 20 Jan 2023 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Examination in HRPG college under police guard
एचआरपीजी कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : KHALILABAD
पुलिस के पहरे में हुई एचआरपीजी कॉलेज में परीक्षा
विज्ञापन

कॉलेज में हुए विवाद के बाद उठाया गया कदम
मुख्य द्वार पर तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को दिया गया परिसर में प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआर पीजी कॉलेज खलीलाबाद में बृहस्पतिवार को एलएलबी की द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी और कक्ष निरीक्षक में विवाद हो गया था। इसके मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में परीक्षा कराई गई। मुख्य द्वार पर कड़ी तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को कॉलेज परिसर में प्रवेश दिया गया।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा हो रही है। एचआर पीजी कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। यहां पर अन्य महाविद्यालयों के परीक्षार्थी भी परीक्षा दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को द्वितीय पाली में एलएलबी द्वितीय वर्ष की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी और कक्ष निरीक्षक के बीच विवाद हो गया था।
विज्ञापन

परीक्षार्थी पर मोबाइल फोन लेकर परीक्षा देने और कक्ष निरीक्षक के साथ दुर्व्यवहार करने व धमकी देने का आरोप था, जबकि परीक्षार्थी ने कक्ष निरीक्षक पर फेल करने का आरोप लगाया था। परीक्षार्थी अन्य परीक्षार्थियों के साथ कॉलेज द्वार पर धरने पर बैठ गए थे। देर शाम एसडीएम ने धरना समाप्त कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महाविद्यालय के शिक्षक सहम गए थे। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर अन्य महाविद्यालयों की परीक्षा कराने में असमर्थता जताई थी। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने इस बार परीक्षा करा लेने को कहा है और अगली बार अन्य महाविद्यालयों का केंद्र एचआरपीजी में न बनाने का आश्वासन दिया। इसके बाद महाविद्यालय के शिक्षक शुक्रवार को परीक्षा में शामिल हुए और दोनों पालियों में परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed