फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Examination centers will be made on the basis of merit... Selection will be done on the basis of marks.

Sant Kabir Nagar News: मेरिट से बनेंगे परीक्षा केंद्र... अंकों के आधार पर होगा चयन

Thu, 03 Oct 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 03 Oct 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Examination centers will be made on the basis of merit... Selection will be done on the basis of marks.
- वर्ष 2025 में होने वाली हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं की नीति में शामिल
विज्ञापन

- अव्वल विद्यालय को दी जाएगी वरीयता, समिति का भी गठन
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। इस बार माध्यमिक बोर्ड की परीक्षा फरवरी माह में होने की संभावना है। यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए एक नीति बनाई है। इसमें विद्यालयों की मेरिट बनाई जाएगी। जो विद्यालय अव्वल आएंगे उन्हें वरीयता दी जाएगी। इतना ही नहीं जिला व प्रदेश स्तर पर जो विद्यार्थी टॉप-10 मेरिट में आए हैं। ऐसे स्कूलों को भी अंक मिलेंगे। इसके लिए एक समिति का भी गठन किया गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने जो गाइडलाइन जारी की है, इसमें आधारभूत सुविधाओं के अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें इंटरमीडिएट स्तर के स्कूल को 20 अंक, हाईस्कूल स्तर के विद्यालय को 10 अंक, राजकीय माध्यमिक स्कूल को 50 अंक, अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूल को 40 व स्ववित्त पोषित माध्यमिक स्कूल को 20 अंक मिलेंगे। प्रति शिक्षण कक्ष का पांच अंक है। इसमें वह कमरे शामिल हैं, जिनको परीक्षा कक्ष के लिए उपयोग किया जाएगा। अगर एक ही परिसर में एक प्रबंधक ने किसी अन्य बोर्ड से भी मान्यता ली है तो उसे इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे लगे होने पर 10 अंक, वर्ष 2024 में परीक्षा केंद्र होने पर 20 अंक, पिछले साल हाईस्कूल उत्तीर्ण प्रतिशत 90 या उससे अधिक होने पर 10 अंक, 2024 में ही इंटरमीडिएट का परीक्षा फल 90 या इससे अधिक है तो 10 अंक, स्मार्ट क्लास संंचालित होने पर 10 अंक अतिरिक्त मिलेंगे। पिछले साल हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला स्तरीय टॉप 10 छात्र-छात्राओं की सूची में स्थान लाने पर 10 अंक और राज्य स्तरीय टॉप 10 विद्यार्थियों की सूची में स्थान लाने पर विद्यालय को 20 अंक मिलेंगे। इस संबंध में डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि शासनादेश के अनुसार इस बार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed