फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ex police man died due to thunder lightingh

सिपाही की मौत

Tue, 09 Jul 2019 09:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
Ex police man died due to thunder lightingh
टियर्ड सिपाही घरभरन की फाइल फोटो - फोटो : KHALILABAD
बिजली गिरने से रिटायर्ड सिपाही की मौत
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम खेत में मेड़बंदी करने गए थे
अमर उजाला ब्यूरो
लोहरौली/बेलहर। दुधारा थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत बरगदवा में सोमवार की देर शाम बिजली गिरने से सेवानिवृत्त सिपाही की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर गांव पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बरगदवा निवासी घरभरन (65) पुत्र मंहगू सोमवार की देर शाम बारिश के दौरान खेत में मेड़बंदी करने गए थे। कुछ ही दूरी पर पत्नी राजमती भी मौजूद थीं। खेत में काम करने के दौरान अचानक ही तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से घरभरन चपेट में आ गए। कुछ ही दूरी पर मौजूद पत्नी राजमती हादसा देख चिल्लाने लगी। शोर सुनकर गांव के तमाम लोग खेत में पहुंचे। घरभरन की मौत हो गई थी। प्रधान प्रतिनिधि हबीबुल्लाह ने दुधारा थाने पर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

एसओ दुधारा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उदयभान त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed