{"_id":"651c6caf3debd190f00a04e7","slug":"everything-here-is-described-in-scriptures-subhash-khalilabad-news-c-7-1-gkp1014-325302-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारे यहां सभी चीजों का वर्णन शास्त्रवत है : सुभाष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारे यहां सभी चीजों का वर्णन शास्त्रवत है : सुभाष
Wed, 04 Oct 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कल्पा देवी रामदेव राय बालिका महाविद्यालय कौवाटार में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गोरक्ष प्रांत की तरफ से प्राथमिक शिक्षा वर्ग के बौद्धिक सत्र का आयोजन हुआ। प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा कि हमारे यहां सभी चीजों का वर्णन शास्त्रवत है। हमारे ग्रंथों में बहुत ज्ञान भरा है। हनुमान चालीसा में पृथ्वी से सूर्य की दूरी लिखी है। युग सहस्त्र योजन पर भानु...
प्रांत प्रचारक ने कहा कि हमारा साहित्य कहता है कि मातृ देवो भव, पितृ देवो भव, आचार्य देवो भव। हमारे शास्त्र से संगीत निकलता है। हमारे ऋषियों ने संगीत को बहुत ही परिश्रम से इकट्ठा किया है। तानसेन, भीमसेन, रसखान आज दुनिया के सबसे सुप्रसिद्ध संगीतकार हैं। इस अवसर पर विभाग प्रचारक अजय नारायण, जिला प्रचारक राजीव नयन, जिला शारीरिक प्रमुख शैलेश श्रीवास्तव, खंड कार्यवाह राम अवतार, सह खंड कार्यवाह भोलेनाथ, सह जिला कार्यवाह प्रवीण त्रिपाठी, नगर कार्यवाह सौरभ जयसवाल, नगर शारीरिक प्रमुख अनिल, अशोक सिंह, राजेंद्र, कमला पाल समेत अन्य मौजूद रहे।