Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Events will be organized under the 'Seva Sankalp Abhiyan'.

Sant Kabir Nagar News: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होंगे कार्यक्रम

Mon, 09 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Events will be organized under the 'Seva Sankalp Abhiyan'.
संतकबीरनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़े जाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसकी तैयारी के लिए डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें कार्य योजना तैयार की गई। डीएम ने कहा कि इसका उद्देश्य केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं राज्य सरकार के 10 वर्षो के विकास कार्यों से आम जनमानस के जीवन स्तर में आए सकारात्मक परिवर्तनों को प्रस्तुत करने के साथ-साथ नीतिगत सुधारों, जनकल्याणकारी कार्यों व ऐतिहासिक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्तूबर 2026 तक विभिन्न विभागों के माध्यम से जनपद मुख्यालय, शहरी क्षेत्रों से लेकर विकास खण्ड स्तर एवं ग्रामीण स्तर पर आयोजित किए जाने वाले 12 प्रमुख कार्यक्रमों के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार डाॅ. प्रभात द्विवेदी, डीडीओ रुक्मिणी वर्मा, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, डीसी एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ल, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed