{"_id":"64adb61ad4ce13fcba0bdc54","slug":"even-after-24-hours-the-teenager-drowned-in-the-river-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-185-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 24 घंटे बाद भी नदी में डूबी किशोरी का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 24 घंटे बाद भी नदी में डूबी किशोरी का पता नहीं
Wed, 12 Jul 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
- मंगलवार को देर शाम तक नदी में तलाश करती रही एसडीआरएफ टीम
संवाद न्यूज़ एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के चपरा पूर्वी गांव निवासी किशोरी सोमवार को घाघरा नदी में डूब गई थी। किशोरी का पता मंगलवार को देर शाम तक नहीं चला। एसडीआरएफ की टीम पूरे दिन किशोरी की तलाश नदी में करती रही।
चपरा पूर्वी गांव निवासी 11 वर्षीय सुजाता पुत्री राजकुमार सोमवार को गांव के कुछ लोगों के साथ घाघरा नदी के किनारे भैंस चराने गई थी। उसी दौरान नदी के गहराई में चले जाने से डूब गई। साथ में गए लोग शोर मचाएं तो काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए।
सूचना पर पुलिस स्थानीय गोताखोरों के साथ पहुंची। देर शाम तक नदी में डूबी किशोरी की तलाश जारी रही लेकिन पता नहीं चल सका। बिडहर घाट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार को सुबह से देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम नदी में लापता हुई किशोरी की तलाश करती रही। लेकिन पता नहीं चल सका।