फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   establishment divas celebrated

भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस मनाया गया

Sun, 24 Jul 2022 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
establishment divas celebrated
भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस मनाया गया
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शनिवार को विकास भवन के सभागार में भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें मजदूरों के हितों को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमहंस गौतम ने किया, जबकि संचालन भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री शक्ति विकास उपाध्याय ने किया। जिला महामंत्री शक्ति विकास उपाध्याय ने कहा कि बीएमएस की स्थापना मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में महान विचारक दत्तोपंत ठेंगड़ी ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्म दिवस पर किया था। यह संगठन किसी संगठन के विघटन से नहीं बना है, बल्कि यह एक समान विचारधारा के भारत का सबसे बड़ा मजदूर और कर्मचारी संगठन है। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा कर्मचारियों, मजदूरों के हित के लिए संघर्ष करता रहा है। इसमें मुख्य रूप से बीएमएस के संरक्षक संजय शर्मा, सफाई कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार, टेंपो चालक संघ के जिलाध्यक्ष रामबचन चौरसिया, एग्रीकल्चर विभाग से अजय कुमार त्रिपाठी सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed