{"_id":"654d4559021881cd0f026261","slug":"essay-competition-on-traffic-awareness-was-held-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5340-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: यातायात जागरूकता पर निबंध प्रतियोगिता हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: यातायात जागरूकता पर निबंध प्रतियोगिता हुई
Fri, 10 Nov 2023 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल में छात्राओं को जागरूक करते एसओ।
मेंहदावल। डीएवी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। विद्यालय के 1700 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता भाग लिया।
प्रधानाचार्य केपी सिंह ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। कहा कि दो पहिया, चार पहिया वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। नशे की हालत में वाहन का प्रयोग कदापि न करें। छात्र-छात्राएं यातायात के नियमों को समझें और अपने परिवार के सदस्यों तथा मोहल्ले के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। दोपहिया वाहन चालक जब भी घर से बाहर लेकर निकले हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा वाहन की गति सीमा कंट्रोल में रखें। थानाध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने छात्र छात्रों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें शपथ भी दिलाई। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान रवि सिंह, सतीश कुमार,अनूप कुमार, नवतेज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।