{"_id":"691cd5d5605c331dee08d7ab","slug":"eo-awadhesh-bharti-became-the-vice-president-of-the-executive-officer-service-association-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-141465-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अधिशासी अधिकारी सेवा संघ के उपाध्यक्ष बने ईओ अवधेश भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अधिशासी अधिकारी सेवा संघ के उपाध्यक्ष बने ईओ अवधेश भारती
Wed, 19 Nov 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
ईओ अवधेश भारती के उपाध्यक्ष बनने पर सभासदों ने बधाई दी-स्रोत नगर पालिका
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ अवधेश भारती को उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का उपाध्यक्ष चुना गया है। उनके उपाध्यक्ष बनने पर मंगलवार को सभासदों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
ईओ अवधेश भारती ने बताया कि 14 नवंबर को लखनऊ में उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संघ का चुनाव हुआ है। इसमें उन्हें उपाध्यक्ष चुना गया। उन्होंने बताया कि चुनाव समिति ने निर्वाचन का प्रमाण पत्र भी सौंपा है। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका वह बखूबी निवर्हन करेंगे। ईओ के कार्यों में आ रही समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। मंगलवार को कार्यालय पहुंचने पर सभासद असलम, मुन्ना पांडेय, अवधेश चौरसिया, अमित कुमार, सुनील प्रजापति, बेलाल अहमद, अब्दुल्लाह खां, गुड्डू, कर्मचारी पंकज आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया।