फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   entrens examination

Sant Kabir Nagar News: बीएड प्रवेश परीक्षा से पूर्व केंद्रों की जांच कर लें स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Wed, 14 Jun 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 14 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
entrens examination
कलेक्ट्रेट सभागार में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक करते डीएम सत्येंद्र कु
महराजगंज। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र प्रतिनिधि संबंधित केंद्रों का निरीक्षण कर जरूरी व्यवस्थाओं की जांच एक दिन पूर्व कर लें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरता जाए।
विज्ञापन

ये निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के संबंध में हुए तैयारी बैठक में दिया। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र प्रतिनिधि, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व परीक्षा से जुड़े अन्य लोग दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ और जान लें ताकि परीक्षा के दिन कोई समस्या न रहे। परीक्षा के एक दिन पूर्व सभी केंद्राध्यक्ष कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर परीक्षा संबंधी सभी बिंदुओं की समीक्षा कर लें। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पूर्व या बाद में प्रवेश न दिया जाए। मोबाइल केवल अधिकृत अधिकारियों के पास ही हो, इसको भी सुनिश्चित किया जाए। बायोमेट्रिक मशीनों की उपलब्धता प्रत्येक केंद्र पर निर्धारित संख्या में कराया जाए। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस व सुरक्षा बल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कोई समस्या होने पर कंट्रोल रूम व वरिष्ठ अधिकरियों को सूचित करें। संचालन करते हुए प्राचार्य डीएन पांडेय ने तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, वरिष्ठ कोषाधिकारी शालीग्राम, उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, मोहम्मद जसीम व महेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रों पर तैनात होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक
जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा में कुल 2600 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं, जिनके लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रति दो केंद्र पर एक एसडीएम को केंद्र प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। जब कि छह स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 12 पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न होगी प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed