फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Entered the house and beat up, two people including daughter-in-law injured

Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर मारपीट, पुत्रवधू समेत दो घायल

Tue, 28 Apr 2026 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat up, two people including daughter-in-law injured
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के साडेकला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। इसमें एक व्यक्ति और उसकी पुत्रवधू घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के अनुसार 24 अप्रैल को सुबह करीब आठ बजे गांव के ही गिरधर, विकास, टुनटुन और गोलू एकजुट होकर उसके घर पहुंचे। सभी ने पहले गालियां दीं और विरोध करने पर लाठी-डंडे व लात-घूसे से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आई उनकी पुत्र वधू साधना को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन

घटना में दोनों को चोटें आई हैं। एसओ ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed