फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ensure speedy and quality disposal of pending investigations

Sant Kabir Nagar News: लंबित विवेचनाओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण

Sat, 16 May 2026 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ensure speedy and quality disposal of pending investigations
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह की उपस्थिति में थाने का निरीक्षण किया गया। अपराध रजिस्टर, बीट बुक, मालखाना रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, सीसीटीएनएस अभिलेख, लंबित विवेचनाएं तथा लंबित वारंट, समन रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश देते हुए साफ-सफाई, अभिलेख प्रबंधन, ड्यूटी व्यवस्था तथा आमजन से संवाद की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेख समय-समय पर अद्यतन किए जाएं, लंबित विवेचनाओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा लंबित वारंट, समन की प्रभावी तामील सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना क्षेत्र में सतत प्रभावी गश्त, बीट पुलिसिंग को सक्रिय रखने तथा आमजन की शिकायतों पर त्वरित एवं पारदर्शी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

समस्त पुलिस कर्मियों को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार, तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मेंहदावल थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed