{"_id":"6962b029e95558a7320bd84f","slug":"ensure-eligible-beneficiaries-receive-the-benefits-of-the-schemes-action-will-be-taken-against-those-responsible-for-negligence-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-144245-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ, लापरवाही पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ, लापरवाही पर कार्रवाई
Sun, 11 Jan 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में विकास कार्यो की समीक्षा करती प्रभारी मंत्री-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। जिले की प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की रैंकिंग के आधार पर विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं से वंचित न होने पाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा विकास, निर्माण एवं अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की। कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से आम जनमानस के स्वास्थ्य, शिक्षा, भरण पोषण, आवास आदि से संबंधित जितनी भी योजनाएं चालू की गयी हैं, उन सबका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना चाहिए।
लाभार्थियों का फीड बैक भी अवश्य लिया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद को साफ-सुथरा, विकासशील एवं सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की है। अधिकारी ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें ताकि प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 का संकल्प पूर्ण हो।
विज्ञापन
समीक्षा के दौरान विधायकों ने स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया, जिस उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी समस्या अथवा बजट के अभाव आदि की स्थिति में अवगत कराएं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने सीएमओ से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों के लिए बेसिक सुविधाओं, इमरजेंसी व्यवस्था, एंबुलेंस की स्थिति आदि के बारे में जानकारी ली। पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने तामेश्वरनाथ धाम में कॉरिडोर बनाए जाने की प्रगति के बारे में पर्यटन विकास अधिकारी से जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि कार्यों में तेजी लाई जाए।