फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ensure accurate data entry in CCTNS to expedite investigations.

Sant Kabir Nagar News: सीसीटीएनएस में करें सटीक फीडिंग, तेज होगी विवेचना

Mon, 14 Sep 2026 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ensure accurate data entry in CCTNS to expedite investigations.
संतकबीरनगर। पुलिस कार्यप्रणाली को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने और विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए चल रहे सात दिवसीय सीसीटीएनएस प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों को विभिन्न मॉड्यूल की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में अभिलेखों की सटीक और समयबद्ध फीडिंग पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को दक्ष बनाने के लिए सीसीटीएनएस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। डीसी अहमद रजा ने पुलिसकर्मियों को सीसीटीएनएस पोर्टल पर आईआईएफ फॉर्म, जीडी, एफआईआर, सीडी, सीएस, एफआर और डाटाबेस सर्विस से संबंधित प्रविष्टियों की प्रक्रिया समझाई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को बताया गया कि विवेचना से संबंधित सूचनाओं और अभिलेखों की फीडिंग में किसी तरह की त्रुटि न हो। सभी सूचनाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पोर्टल पर दर्ज की जाएं। इससे पुलिस के अभिलेखों का डिजिटलीकरण होने के साथ विवेचनाओं के निस्तारण में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिले के सभी थानों से दो-दो आरक्षी शामिल हुए। उन्हें सीसीटीएनएस के विभिन्न मॉड्यूल और सेवाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीएनएस के प्रभावी इस्तेमाल से पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

पुलिस अधीक्षक ने विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण और पुलिस अभिलेखों को डिजिटल रूप से व्यवस्थित रखने के लिए सीसीटीएनएस का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed