{"_id":"6a56865b232f757040042c1c","slug":"ensure-100-revenue-collection-relative-to-target-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-153806-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित करें
Wed, 15 Jul 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आईजीआरएस, कर-करेत्तर एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, आयुक्त संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों एवं लंबित शिकायतों के निस्तारण की विभागवार विस्तृत समीक्षा करते हुए डीएम ने पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों को निर्धारित समय सीमा के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि कोई भी संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में न जाए। संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि संदर्भ से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी यदि मौके का निरीक्षण करने की आवश्यकता हो तो मौके पर जाकर ही मामले का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि ज्यादा संख्या में शिकायतकर्ता की असंतुष्टि का फीडबैक यह दर्शाता है की शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का अभाव है और निस्तारण के समय शिकायतकर्ता का पक्ष नहीं लिया गया अथवा शिकायतकर्ता से संपर्क नहीं किया गया। विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि असंतुष्ट फीडबैक के प्रकरणों में अधिकारी पूरी रिपोर्ट के साथ ही आगामी बैठक में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग से संबंधित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे। उन्होंने कहा कि योजनाओं के सुचारु संचालन में लापरवाही करने अथवा संदर्भों का समय से निस्तारण न करने के कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान आबकारी, व्यापार कर, परिवहन, स्टांप शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, वन विभाग, सिंचाई एवं नलकूप, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, खनन, मंडी समिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से संबंधित विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की विस्तृत समीक्षा की गई।
डीएम ने लक्षित राजस्व देयों की वसूली में सुधार लाते हुए समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।
बैठक में एडीएम वित्त व राजस्व सत्य प्रकाश, एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, एसडीएम मेंहदावल अरुण कुमार, एसडीएम धनघटा रविकांत चौबे, एसडीएम न्यायिक संजीव राय आदि मौजूद रहे।