{"_id":"656b7c01107127deed0d2f44","slug":"enquiry-team-reached-in-tuniahwa-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-6285-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तुनिअहवां गांव में पहुंची जांच टीम, नहीं मिली पूरी पत्रावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तुनिअहवां गांव में पहुंची जांच टीम, नहीं मिली पूरी पत्रावली
Sun, 03 Dec 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
बिना काम कराए भुगतान के आरोप पर स्थलीय जांच करने पहुंची टीम
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। ब्लॉक की ग्राम पंचायत तुनिअहवां में मनरेगा में बिना काम कराए ही भुगतान किए जाने के मामले मेें जांच करने टीम शनिवार को पहुंची। टीम ने गांव में हुए कार्यों की जांच की।
कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि मनरेगा में बिना काम कराए ही पंचायत की ओर से भुगतान करा लिया गया है। आरोप को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने सहायक अभियंता ड्रेनेज खंड -2 के नेतृत्व में दो सदस्यीय जांच टीम को जांच के लिए भेजा।
टीम दोपहर एक बजे गांव के पंचायत भवन पहुंची। टीम ने शिकायतकर्ता व प्रधान दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया। उसके बाद टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ने बताया कि गांव में 2015 से 2022-23 तक सफाई कर्मचारी किट जो लगभग साढ़े सात लाख रुपये, आगंनबाड़ी का कार्य लगभग पांच लाख रुपये, गोशाला का निर्माण कार्य लगभग ढाई लाख रुपये, खेल का मैदान डेढ़ लाख रुपये, प्रशासनिक मद लगभग 11 लाख रुपये बिना कार्य कराए भुगतान किए गए हैं। इसकी शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी सहायक अभियंता ड्रेनेज खंड-2 सतीश चंद्र ने कहा कि मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर जांच की गई है। पूरी फाइलें न मिलने के कारण 15 दिन बाद पुनः जांच की जाएगी।