{"_id":"68ebf6763e62cbcc780d56c4","slug":"encroachment-will-increase-problems-during-festivalsthe-path-will-be-difficult-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-139731-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: त्योहारों में मुसीबत बढ़ाएगा अतिक्रमण...मुश्किल होगी राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: त्योहारों में मुसीबत बढ़ाएगा अतिक्रमण...मुश्किल होगी राह
Mon, 13 Oct 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
शहर के गोला बाजार में हुआ अतिक्रमण-संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में करीब एक साल से अतिक्रमण हटाओ अभियान ठप पड़ा है। इसके कारण सड़क तक दुकानें सज गई हैं। इससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। वहीं शहर में ठेला व पटरी वालों को शिफ्ट करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन अबतक लागू नहीं किया गया। इधर धनतेरस, दीपावली और छठ का पर्व है। शहर में भीड़ बढ़ेगी, जिससे मुसीबत बढ़ सकती है।
बता दें कि शहर में सड़क चौड़ीकरण होने से पटरियां गायब हो गई हैं। ऐसे में पटरी दुकानदार सड़क तक दुकानें लगा रहे हैं। गोला बाजार की बात करें तो यहां सड़क तक दुकानें सजी हुई हैं। दोनों तरफ की पटरियों पर एक ही प्रकार की स्थिति है। जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शाम के समय यहां अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। गली में तो आना-जाना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोग परेशान हो रहे हैं।
यही हाल मुखलिसपुर तिराहे का भी है। यहां सड़क तक फल विक्रेताओं ने ठेला लगा रखा है। कुछ दिन पूर्व ठेला वालों को हटाया गया था, लेकिन वर्तमान में फिर ठेला वालों ने कब्जा कर रखा है। आजाद चौक पर भी अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। यहां फुटपाथ पर दुकानें सज गई हैं। यहां समय माता मंदिर है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। भीड़ होने पर यहां जाम लग जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
ठेला व पटरी दुकानदारों को नहीं किया गया शिफ्ट
शहर में अतिक्रमण व जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने कदम उठाए हैं। इसके लिए शुगर मिल से एचआरपीजी कॉलेज तक वेंडर जोन बनाया गया है। ठेला व पटरी दुकानदारों को वेंडर जोन में शिफ्ट किए जाने की योजना है, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं किया जा सका है। जिसके कारण समस्या बनी हुई है। शहर में आए दिनेश कुमार, आलोक कुमार आदि ने कहा कि अतिक्रमण व जाम के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसके लिए अतिक्रमण हटाने की जरूरत है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
कोट
शहर में जल्द ही अतिक्रमण हटाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। वेंडर जोन का निर्माण भी करा दिया गया है। जहां ठेला व पटरी दुकानदारों को शिफ्ट किया जाना है। इसके बाद लोगों को राहत मिल जाएगी।
-अवधेश कुमार भारती, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद