फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Encroachment removed from bus stand land, efforts to build depot intensified

Sant Kabir Nagar News: बस अड्डे की जमीन से हटवाया अतिक्रमण, डिपो बनाने की कवायद तेज

Sat, 30 Mar 2024 12:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 30 Mar 2024 12:05 PM IST
सार

लोगों की सहूलियत और शहर में जाम की समस्या न हो, इसको देखते हुए भुवरिया-पायलपार रिंग रोड के पास ही मीरगंज में बस डिपो बनाया जाना है। जमीन चिह्नित करने के साथ ही करीब चार एकड़ जमीन प्रशासन ने परिवहन निगम के नाम पर खतौनी में दर्ज करा दी है। एक सप्ताह में चिह्नित जमीन पर पिलर लगाने का कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Encroachment removed from bus stand land, efforts to build depot intensified
बस डिपो की जमीन पर बने पंचायत भवन व शौचालय को तोड़ती जेसीबी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिले में परिवहन निगम के डिपो बनाने की कवायद तेज हो गई। शुक्रवार को निगम के कर्मियों ने तहसील प्रशासन के साथ जमीन से कब्जा हटवाया। इस दौरान पंचायत भवन व शौचालय को तोड़ा गया, जबकि 27 लोगों को नोटिस देकर एक सप्ताह में जमीन खाली करने को कहा गया है। इसके बाद बस डिपो बनाने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वर्ष 1997 में जिले का सृजन हुआ। इसके बाद से ही बस डिपो की स्थापना के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अब प्रशासन ने खलीलाबाद-बस्ती मार्ग पर मीरगंज के पास चार एकड़ जमीन परिवहन निगम के नाम खतौनी में दर्ज करा दी है। साथ ही सीमांकन भी कराया गया है।
विज्ञापन


इस जमीन में कुछ लोगों का अवैध कब्जा है और शौचालय व पंचायत भवन भी बना हुआ है। जिससे बस डिपो की स्थापना में बाधा खड़ी हो रही थी।

इसे देखते हुए शुक्रवार को एसडीएम शैलेश दूबे, एआरएम आयुष भटनागर, नायब तहसीलदार खलीलाबाद व बस स्टेशन प्रभारी टीएन दूबे के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान शौचालय और पंचायत भवन को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही करीब 27 लोगों को नोटिस देकर एक सप्ताह के भीतर कब्जा हटाने के निर्देश दिए। लोगों ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर कब्जा हटा लेंगे। इसके बाद बस डिपो की स्थापना के लिए प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

रिंग रोड के करीब बनेगा बस डिपो
लोगों की सहूलियत और शहर में जाम की समस्या न हो, इसको देखते हुए भुवरिया-पायलपार रिंग रोड के पास ही मीरगंज में बस डिपो बनाया जाना है। जमीन चिह्नित करने के साथ ही करीब चार एकड़ जमीन प्रशासन ने परिवहन निगम के नाम पर खतौनी में दर्ज करा दी है। एक सप्ताह में चिह्नित जमीन पर पिलर लगाने का कार्य शुरू होने की उम्मीद है।


स्टेशन प्रभारी टीएन दूबे ने बताया कि बस डिपो की स्थापना के लिए प्रयास तेज कर दिए गए है। चिह्नित जमीन पर हुए कब्जे को हटाने का कार्य किया गया है। इसके तहत शौचालय व पंचायत भवन को तोड़ा गया है। एक सप्ताह में अन्य अतिक्रमणकारियों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed