फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Encroachment on the vehicle stand on the highway, people risk their lives and wait for the vehicle

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर बने वाहन स्टैंड पर अतिक्रमण, जान खतरे में डालकर करते हैं वाहन का इंतजार

Fri, 17 May 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 17 May 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on the vehicle stand on the highway, people risk their lives and wait for the vehicle
- मगहर से लेकर टेमा रहमत तक 22 किलोमीटर की दूरी में बने हैं पांच स्टैंड
विज्ञापन

- स्थानीय लोगों ने छाजन के आसपास जमाया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद सीमा के हाईवे पर 22 किलोमीटर की दूरी में जगह-जगह पांच वाहन स्टैंड बने हैं। जहां पर बसें और छोटे वाहन रुकने थे, वहीं से यात्रियों को बिठाया जाना था पर यह उपयोग में नहीं है। लोग हाईवे पर खड़े होकर वाहन का इंतजार करते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। स्थानीय लोग वाहन स्टैंड पर अतिक्रमण कर लिए हैं। जिस पर किसी भी जिम्मेदार की नजर नहीं पड़ रही है।
हाइवे पर मगहर से लेकर टेमा रहमत तक पांच स्थानों पर वाहन स्टैंड बनाया गया है। जिसका उपयोग न के बराबर है। यहां वाहन भी नहीं खड़े होते हैं और न ही यात्री इन स्थानों पर खड़े होकर वाहन का इंतजार करते हैं। शहर के नेदुला में बने दो यात्री छाजन इसका जीता जागता उदाहरण हैं। हाइवे के एक तरफ छाजन के आसपास कबाड़ रखकर कब्जा जमा लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ बिल्डिंग मटेरियल का सामान पड़ा है। जिसकी वजह से वहां पर खड़ा हो पाना मुश्किल है। बाकी के अन्य स्थानों पर छाजन के आसपास झाड़-झंखाड़ उग आए हैं। इसकी वजह से वहां पर खड़ा होना कठिन है। हाइवे स्थित उन स्थानों के स्टैंड पर छाजन आदि की भी व्यवस्था हाईवे प्रशासन ने किया था। इसके बाद भी इस पर अमल नहीं हो पाया और सभी छाजन व स्टैंड अधिकारियों की उदासीनता का शिकार होकर उपेक्षित हैं।
विज्ञापन


वाहन के इंतजार में होती हैं दुर्घटनाएं
हाईवे पर खड़ा होकर यात्री वाहन का इंतजार करते हैं। कभी-कभार किनारे खड़ा होकर वाहनों का इंतजार करना भी जानलेवा साबित हो जाता है। फरवरी माह में कांटे के पास हाईवे किनारे वाहन का इंतजार कर रहे एक युवक की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वहीं शहर के नेदुला में दो-दो वाहन स्टैंड होने के बाद भी हाईवे किनारे खड़ा होकर वाहन का इंतजार लोग करते हैं। जबकि नेदुला रिकाॅर्ड में डेंजर प्वाइंट घोषित है और यहां पर भी कई हादसे हो चुके हैं। इन हादसों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों का रवैया उदासीन बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईवे पर बने वाहन स्टैंड पर अगर कब्जा है तो उसे हटाया जाएगा। लोगों को खुद वहां जाकर वाहन का इंतजार करना चाहिए। यह लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है।
- रितेश शर्मा, एक्सईएन, एनएचआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed