{"_id":"6980ff52f8fdd374060dec54","slug":"encroachment-on-the-footpath-daily-traffic-jam-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-145387-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फुटपाथ पर अतिक्रमण सड़क पर रोजाना जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फुटपाथ पर अतिक्रमण सड़क पर रोजाना जाम
Tue, 03 Feb 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
महुली कस्बे में लगा जाम-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली। बेतरतीब खड़े वाहनों और सड़क की पटरी पर अतिक्रमण के कारण हर रोज महुली कस्बा के दुर्गा मंदिर से लेकर दक्षिण चौराहे तक जाम लग रहा है। राहगीरों और स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। राहगीरों ने जाम की समस्या से निजात की मांग की है।
स्थानीय कस्बा महुली में दक्षिण चौराहे से दक्षिण चौराहे तक हर रोज दोपहर बाद जाम लगता है। जिससे घंटों आवागमन बाधित हो जाता है। राहगीरों को आवागमन में समस्याएं होती हैं।
जाम लगने वाले स्थान पर कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं रहता है। जिस कारण दुपहिया और चार पहिया वाहन चालक खुलेआम यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए भयंकर जाम की समस्या खड़ी कर दे रहे हैं। राहगीरों के साथ साथ स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को समस्या होती है। सड़क की पटरी पर अधिकांश दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर लिया है। जिससे आए दिन दुकानदारों से वाहन खड़ा करने को लेकर चालकों से झगड़े होते रहते हैं। पटरी पर हो रहे अवैध कब्जे से जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। राहगीर सलाहुद्दीन, हीरामन, गुड्डू, किशोर, हरिश्चंद्र आदि ने उपजिलाधिकारी धनघटा का ध्यान आकृष्ट कराकर सड़क पटरी के अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है।ा