फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Encroachment on road, vending zone work incomplete

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर अतिक्रमण, वेंडिंग जोन का काम अधूरा

Wed, 27 Nov 2024 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 27 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on road, vending zone work incomplete
संतकबीरनगर। ठेला-खोमचे वालों को व्यवस्थित करने के लिए शहर के मुखलिसपुर ओवरब्रिज के नीचे छह माह पहले वेंडर जोन बनाने का कार्य शुरू हुआ, लेकिन कार्य आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके कारण ठेला-खोमचे वाले सड़क तक दुकानें लगा रहे हैं। जिससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। ऐसे में लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि आखिर वेंडर जोन का निर्माण कब तक पूरा होगा।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पालिका प्रशासन ने करीब एक साल पहले वेंडर जोन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया। इसके तहत मुखलिसपुर तिराहा के ओवरब्रिज के नीचे स्थान चिह्नित किया गया। यहां पर सीमेंट के छोटे-छोटे पिलर लगाए गए, लेकिन आगे कार्य बंद कर दिया गया है। इसके चलते अभी तक ठेले-खोमचे वालों को व्यवस्थित नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि ठेले और खोमचे वाले सुबह से ही सड़क तक ठेला लगा दे रहे हैं, जिससे सड़क संकरी हो गई हैं और आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। यही नहीं आए दिन जाम लग रहा है। लोग जाम में फंसकर घंटों समय बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed