फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Encroachment on land marked for bus depot, preparation to give notice

Sant Kabir Nagar News: बस डिपो के लिए चिह्नित जमीन पर अतिक्रमण, नोटिस देने की तैयारी

Tue, 12 Mar 2024 11:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 12 Mar 2024 11:11 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on land marked for bus depot, preparation to give notice
फोटो सहित
विज्ञापन

-27 लोगों को चिह्नित किया गया, जल्द हटाए जाएंगे
- मीरगंज में बस अड्डे की जमीन प्रशासन ने परिवहन विभाग को रजिस्ट्री किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मीरगंज में रोडवेज के बस अड्डे के लिए चार एकड़ जमीन प्रशासन ने परिवहन विभाग को रजिस्ट्री किया है। इस जमीन पर लोगों का पहले से ही कब्जा है। जिसके कारण पैमाइश होने के बावजूद अभी कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसको देखते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण करने वाले 27 लोगाें को चिह्नित किया है। इन्हें नोटिस देने की तैयारी चल रही है। अतिक्रमण हटने के बाद बस अड्डे के निर्माण की उम्मीद जताई जा रही है।
वर्ष 1997 में जिले का सृजन होने के बाद से ही परिवहन निगम के बस डिपो की स्थापना के लिए मांग की जा रही है। अब प्रशासन ने खलीलाबाद-बस्ती मार्ग पर मीरगंज के पास प्रशासन ने जमीन उपलब्ध कराते हुए चार एकड़ जमीन की रजिस्ट्री परिवहन निगम के नाम से करा दी है। दो दिन पूर्व इस जमीन की पैमाइश कराई गई और बस डिपो के लिए जमीन का चिह्नांकन किया गया।
विज्ञापन

यहां अब यह समस्या आ रही है कि जो जमीन चिह्नित की गई है, वहां पहले से ही कुछ लोगों ने छप्पर आदि का निर्माण कर कब्जा कर रखा है। ऐसे में परिवहन निगम ने अतिक्रमण करनेवालों को चिह्नित किया है। इसमें 27 लोग चिह्नित किए गए हैं, जिन्होंने अतिक्रमण कर रखा है। ऐसे में अब प्रशासन के जरिए अतिक्रमण करने वालों को नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। नोटिस के बाद अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण हटने के बाद भूमि पूजन की तैयारी
मीरगंज में बस डिपो के निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने के साथ ही भूमि पूजन की तैयारी भी चल रही है। बताया जा रहा है कि नोटिस के बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा और भूमि पूजन कराकर निर्माण की शुरू की जाएगी।


बस डिपो की स्थापना से लोगों को मिलेगी सहूलियत
बस डिपो की स्थापना के साथ ही लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। अभी यात्रियों को मेंहदावल बाईपास पर खुले आसमान तले बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। जिससे लोगों को परेशानी होती है। यात्री सूर्यदेव सिंह, महेंद्र कुमार आदि ने कहा कि मीरगंज में जल्द से जल्द परिवहन निगम के बस डिपो का कार्य शुरू कराए जाने की जरूरत है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

एक सप्ताह में अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने की तैयारी है। इसके बाद भूमि पूजन के साथ ही निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
- आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed