{"_id":"64e648acbebb18cb520413d6","slug":"employment-servants-warned-of-agitation-if-demands-are-not-met-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-1940-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मांगे पूरी न होने पर रोजगार सेवकों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मांगे पूरी न होने पर रोजगार सेवकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Wed, 23 Aug 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
-मांगों को लेकर ब्लॉक लेखा प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को रोजगार सेवकों ने बेलहर ब्लाॅक पर पहुंचकर बीडीओ की गैर मौजूदगी में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ब्लॉक लेखा प्रबंधक प्रवीण कुमार यादव को सौंपा। रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार राय व महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने कहा कि चार अक्तूबर 2021 को सीएम ने लखनऊ में रोजगार सेवकों के लिए कई घोषणाएं की थी। अभी तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कर्मियों के लिए एचआर पालिसी, रोजगार सेवक की सेवा समाप्ति से पहले उपायुक्त मनरेगा से सहमति लेना, ईपीएफ समस्या को दूर करने आदि की मांगे शामिल रहीं। उन्होंने कहा कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही रोजगार सेवकों ने सीएम को ट्वीट कर मांगे पूरी न होने की जानकारी दी। इस दौरान विनय कुमार सिंह, अशोक कुमार शर्मा, विकास कुमार, प्रेमनाथ, अरुण कुमार यादव, विनोद कुमार, रामकुमार, राजाराम त्यागी, विनोद श्रीवास्तव, इंद्रजीत कुमार, श्यामलाल चौधरी आदि मौजूद रहे।